IQNA

पैगंबर (PBUH) के नाम से संग्रहालय इंडोनेशिया में स्थापित किया जाएगा

14:08 - October 12, 2019
समाचार आईडी: 3474059
अंतर्राष्ट्रीय समूहः पैगंबर के मिशन और इस्लामिक सभ्यता के इतिहास पर संग्रहालय जल्द ही इंडोनेशिया में स्थापित किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी (IQNA) इंडोनेशिया के अनुसार बताया कि संग्रहालय की स्थापना के साथ ही पैगंबर के मिशन और इस्लामी सभ्यता के इतिहास के संग्रहालय के लिए इंडोनेशिया सऊदी अरब के बाद पहला देश हो जाएग़ा।
यह संग्रहालय डेपोक के चिमेंगिस क्षेत्र में स्थापित किया जाएग़ा जो इंडोनेशिया के अंतर्राष्ट्रीय इस्लामिक विश्वविद्यालय के परिसर से सटे पश्चिम जावा या तामान मिनी शहर के अंदर है।
इसी बारे में इंडोनेशियाई मस्जिद परिषद, विश्व मुस्लिम संघ और अकाफ अल-सलाम फाउंडेशन ने हाल ही में जेद्दा में विश्व मुस्लिम लीग के कार्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
वर्तमान में, इस्लाम और इस्लामी सभ्यता के पैगंबर के इतिहास का संग्रहालय मदीना में स्थित है, और सऊदी अरब के अपवाद के साथ, इंडोनेशिया संग्रहालय का स्वामित्व वाला पहला देश होगा।
3849252

captcha